May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-04-10 at 20.52.52

1- पेट्रोल डालकर कमरे के आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में 1 अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे कमरे के गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी सलीम लखारा को एएसआई रामस्वरूप ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि आरोपी सलीम लखारा को उसके गांव मोमासर से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें परिवादिया हाजरा पत्नी आमीन लखारा ने 5 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था।
2- नशे के कारोबारी पति व परिजनों ने किया प्रताड़ित, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशे के कारोबारी पति व उसके परिजनों ने दहेज व नशा बेचने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
कालूबास निवासी विधादेवी पुत्री ज्ञानाराम ने नोहर के टोपरिया निवासी पति जनकराम ससुर कृष्णलाल मेघवाल, जेठ धर्मपाल, जेठानी माया के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह चार साल पहले आरोपी के साथ कालूबास में संपन्न हुआ। उसके पिता ने गहने, नगदी उपहार व सामान दिया। परंतु आरोपियों ने कम दहेज देकर नाक कटवा देने का ओलमा दिया और आए दिन मारपीट करने लगे। पति अमल, डोडा व नशे की गोलियां बेचता है और घर पर ग्राहक आने पर उसे सामान देने के लिए धमकाया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल के सुपुर्द कर दी है।