May 21, 2026
BIKE-22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को भी टाइम्स के साथ मजबूत कर सकेंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स रोजाना दे रहा है आपके लिए करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न और जानकारियां। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।

करंट अफेयर्स

1. एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स का पहला ऑल सिविलियन क्रू अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ है, इस मिशन को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर : इंस्पिरेशन 4

2. क्रोएशिया के जगरेब में कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट में किस धावक ने 2000 हजार मीटर रेस को 05:21:56 में पूरा कर इथोपिया की गेंजेबे दिबाबा का 4 साल रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है?
उत्तर : बुरुंडी की 28 वर्षीय फ्राँसिन नियोनसाबा

3. भारतीय मूल के सीईओ ध्रुव बरुआ की हरित पनडुब्बी परियोजना को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : ब्रिटिश सरकार के क्लीन मेरीटाइम डिमॉन्ट्रेशन

4. मालदीव में भारत के नए उच्चायुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : वरिष्ठ राजनयिक मुनु महावर

5. टाइम पत्रिका ने 100 सबसे प्रतिभाशाली लोगों की सूची में किसे प्रथम स्थान प्रदान किया है?
उत्तर : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

6. आज के दिन (16 सितम्बर) को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व ओजोन दिवस

7. वेस्टइंडीज के किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : माइकल होल्डिंग

8. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये है?
उत्तर : 30,570 (431 मौतें)

9. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 9वें संस्करण का ख़िताब किस टीम ने जीत लिया है?
उत्तर : सेंट किट्स एन्ड नेविस पैट्रियट्स

10. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन, हाइड्रोजन फ्यूल व्हीकल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव के तहत कितने करोड़ रूपए का पैकेज जारी किया है?
उत्तर : 25938 करोड़ रूपए
✍ Lucent पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न

1. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप – एशिया ( विश्व के क्षेत्रफल का 30%)

2. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप – आस्ट्रेलिया

3. विश्व का सबसे बड़ा महासागर – प्रशांत महासागर

4. विश्व का सबसे छोटा महासागर – आर्कटिक महासागर

5. विश्व का सबसे गहरा महासागर – प्रशांत महासागर

6. विश्व का सबसे बड़ा सागर – दक्षिणी चीन सागर

7. विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी – मेक्सिको की खाड़ी

8. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप – ग्रीनलैण्ड

9. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह – इण्डोनेशिया

10. विश्व की सबसे लम्बी नदी – नील नदी ल. 6650 किमी

11. विश्व की सबसे बड़ी अपवाह क्षेत्र वाली नदी – अमेजन नदी

12. विश्व की सबसे बड़ी सहायक नदी – मेडिरा ( अमेजन की )

13. विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी – राइन नदी

6. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप – माजुली, भारत

17. विश्व का सबसे बड़ा देश – रूस

18. विश्व का सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी ( 44 हेक्टेयर)

19. विश्व में सर्वाधिक मतदाताओं वाला देश – भारत

20. विश्व में सबसे लंबी सीमा रेखा वाला देश – कनाडा

21. विश्व में सबसे ज्यादा सीमा रेखा वाला देश – चीन ( 13 देश )

22. विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान – सहारा ( आफ्रीका )

23. एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान – गोबी

24. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी – माउण्ट एवरेस्ट ( 8848 मी. )

25. विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला – एणडीज ( दक्षिण अमेरिका )