






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में सभी फोटोग्राफार एसोशिएसन के सदस्य एकत्र हुए व केक काट कर एक दुसरे को बधाईयां दी। इस दौरान दुनिया के पहले फोटोग्राफर दाग्यूरे के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर कृत्यज्ञता प्रकट की। एसोशिएसन के अध्यक्ष विनोद दर्जी ने क्षेत्र के सभी फोटोग्राफरों को एकजुट होकर रहने की बात कही व एकता का आह्वान किया।




