






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। राज्य सरकार ने जिले में 56 व श्रीडूंगरगढ़ में 9 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्न्त कर दिया है। क्षेत्र में इंदपालसर सांखलान राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामरतन जोहड़, दुलचासर राप्रावि बस्सी महिया, सोनियासर मिठिया राप्रावि पहाड़जी चैनणिया तलाई गोगलियान, बिझांसर की राप्रावि राजपुरा, धनेरू की राप्रावि उडाना जोहड़, और धर्मास राप्रावि माताजी मोड मिंगसरिया, धर्मास की राप्रावि हथाणा जोहड इंदपालसर बड़ाबास, धनेरू की राप्रावि ब्रिजलाना जोहड, लालासर की राप्रावि और विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहरामसर की प्राथमिक स्कूलों को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत किया गया है। इन गांवो में अब इन स्कूलों के विद्यार्थी आठवीं तक इन्हीं स्कूलों में पढ़ सकेंगे।



