






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव कोटासर में भोमियाजी दादोसा महाराज का पंच दिवसीय मेला दशमी को धूमधाम से प्रारंभ हुआ है। मंदिर के पुजारी हरिदास ने मंगलवार सुबह दिव्य ज्योत आरती संपन्न करते हुए क्षेत्र में सभी के लिए सुख समृद्धि के लिए कामना की। दुलचासर के गाजन माता मंदिर से दादोसा रो लाडलो संघ में सैंकड़ो पदयात्री नाचते गाते कोटासर पहुंचे। पदयात्रियों ने जयकारों के साथ भोमियाजी दादोसा महाराज के धोक लगाई। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया। संघ सदस्यों ने बताया कि गत 15 सालों से प्रतिवर्ष दुलचासर से एक विशाल संघ दादोसा महाराज के पैदल धोक लगाने पहुंचता है। मेला समिति के प्रबंधक अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें भजन कलाकार भागीरथ ओझा, ओम प्रकाश जाजड़ा, मास्टर देवीलाल, हनुमान दास ने दी भजनों की प्रस्तुतियां दी। बैगलुरू प्रवासी विमल कुमार छाजेड़ परिवार द्वारा बीती रात मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। सुबह छाजेड़ परिवार के सदस्यों ने विशेष पूजा अर्चना कर दादोसा महाराज को सवामणी का भोग लगाया व पदयात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में राजेंद्र कुमार जोशी, ओमसिंह, लिखमीसर दिखनादा के उपसरपंच मोहन सिंह, हरिराम भादू, दुलचासर से नानूराम महिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दादोसा महाराज के दर्शन किए। कार्यक्रम में कोटासर गांव के सभी मौजिज लोग शामिल रहें व युवाओं ने पदयात्रियों की सेवा व आयोजन की व्यवस्था संबंधी कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग दिया।





