May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-18 at 21.09.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। दिवंगत विजयपालसिंह पहलवान की 25 वीं पुण्यतिथि पर महिला व पुरूष पहलवानों के दंगल का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल सदस्य सहीराम गोदारा ने बताया कि आगामी 2 अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में सुबह 11 बजे श्रद्धाजंलि सभा के बाद दंगल का आयोजन होगा। जिसमें देश प्रदेश के महिला व पुरूष पहलवान भाग लेंगे। दंगल में दंगल केसरी के विजेता को 11 हजार उपविजेता को 5100 रूपए का नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं दंगल किशोर विजेता को 7100 व उपविजेता को 3100 रूपए और दंगल कुमार को 5100 व उपविजेता को 2100 रूपए के नगद पुरस्कारों के साथ ट्राफी दी जाएगी। महिला व पुरूष कुश्ती के पांच भार वर्ग में भी कुश्ती खेली जाएगी और सभी विजेता व उपविजेता को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र के पहलवान या बाहर के पहलवान दंगल में भाग लेने के लिए आयोजन समिति के श्रवण कुमार भांमू 9509412121 पर या जगनसिंह पूनियां 9413211420 पर संपर्क कर सकते है। छात्रावास विकास समिति व जाट विकास परिषद द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।