






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2024। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल के सामने हरिद्वार से बीकानेर जा रही डाक कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां हर-हर महादेव के जयकारों से पूरी रोड गूंज उठी और कावड़िया दल को पुष्पमाला पहनाते हुए पुष्पवर्षा की गई। ये यात्रा सोमवार सुबह बीकानेर के श्रीरामसर रामबाग पहुंच कर भगवान भोले का गंगाजल से जलाभिषेक करेगी। यात्रा में 41 युवक शामिल है और एक बस के साथ डाक यात्रा का सफर 2 अगस्त को प्रारंभ किया। 5 अगस्त को सुबह ये बीकानेर पहुंच जाएंगे। यात्रा का जेपीएस के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला, गर्भस्थ शिशु संरक्षण संस्था के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, गौसेवक आनंद जोशी सहित इंद्राज घिंटाला, संदीप गोदारा, अंशू शर्मा, विनोद कुमार, भरत सिंह, दिनेश कुमार, सुभाष, बाबूलाल, रणवीर, जिनकाराम, भूपसिंह, मुकेश, पवन, भारत आदि मौजूद रहें। बीकानेर से भी कन्हैयालाल भाटी की अगुवाई में एक दल कावड़ियों के स्वागत में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा।
ये है डाक दल में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाजल लेकर डाक कावड़िया यात्रा में बीकानेर के 41 युवक शामिल है। इनमें प्रणव गहलोत, अशोक पंवार, जॉनी गहलोत, भगत गहलोत, भवानी पंवार, सुनील पंवार, मनीष गहलोत, रजत सांखला, महावीर चौधरी, सेवाराम सोलंकी, गौतम सांखला, आनंद गहलोत, कैलाश सोनी, संतोष सोनी, अंशुल गहलोत, अर्जुन गहलोत, नवल स्वामी, पवन खडगावत, रजत गहलोत, अशोक गहलोत, कैलाश पंवार, दुष्यंत तंवर, कैलाश कुमावत, नारायण गहलोत, सुरेश कच्छावा, अनिल सोलंकी, मंगल सोलंकी, विष्णु सोलंकी, शनि सोलंकी, मूलचंद गहलोत, अर्जुन गहलोत, श्रवण भाटी, गोपाल भाटी, रूप भाटी, राधे खडगावत, घनश्याम भाटी, गणेश तंवर, पवन रामावत, चंदन नाथ, करण सोलंकी, शिव सुथार शामिल रहें। इनके साथ सेवादार भी थे जो भोजन पानी की व्यवस्थाएं करने में जुटे थे।





