






भव्य जुलूस के साथ मित्र मंडली पैदल संघ की रवानगी होगी 29 अगस्त को, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन में शिव भक्ति के बाद भादवा में रामदेवरा सहित विभिन्न स्थानों पर पैदल यात्रियों के संघ रवाना होंगे। श्रीडूंगरगढ़ से रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन करने सैंकड़ो पदयात्री अनेक संघो के बैनर तले रवाना होंगे। राजगुरू देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में मित्र मंडल रामदेवरा पैदल यात्री संघ की बैठक हाई स्कूल रोड पर स्थित श्रीगणेश ज्योतिष कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पदयात्रा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र का प्रथम पदयात्री संघ मित्र मंडल इस वर्ष दिनांक 29 अगस्त 2024 को सुबह 11:30 बजे राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित बाबा रामदेवजी के मंदिर में पूजन के बाद भव्य जुलूस के साथ संघ की रवानगी का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संघ के लालचंद सारस्वत (परिवार गारमेंट), विजयराज सेवग, जतन सिंह राजपुरोहित, पवन सुथार, मोड मंडली के अध्यक्ष पवन डागा, ओम जी सुथार, संघ के कोषाध्यक्ष चंदन डागा जगदीश प्रसाद सिखवाल, श्याम सुंदर सुथार, भागीरथ, रामजी भादानी (कालू), हीरालाल पुगलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन, साध्वी संघप्रभाजी ने कन्याओं को दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में रविवार सुबह तेरापंथ भवन में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी संघप्रभाजी ने कन्याओं को सृष्टि विस्तार के लिए महाशक्ति का रूप बताया। साध्वी जी ने कहा कि कन्याएं भारतीय संस्कृति का गौरव है और इनसे अपेक्षा है कि साहस आत्मविश्वास के साथ अपने चरित्र की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए शैक्षणिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कन्याएं तरक्की करें। इस दौरान चारू संचेती के अठाई तप का अभिनंदन भी किया गया। कार्यशाला में साध्वी विधिप्रभा ने भी व्यक्तव्य रखा और साध्वी प्रांशुप्रभा ने कविता पाठ किया। कन्या मंडल द्वारा जागो जागो कन्याओं पर रोचक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, तेरापंथी सभा मोमासर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटवारी, कंचन देवी पटावरी, सुमन देवी बाफना, मनीष पटावरी, पुष्पा पटावरी, अर्चना नाहटा, प्रिया दुगड़ ने भी विचार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अपेक्षा बाफना ने किया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति भी रही।




