May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डीएपी पहुंचने के साथ पुलिस का जाप्ता भी सोसायटियों पर पहुंच गया है। पुलिस के जवानों की निगरानी में डीएपी का वितरण प्रारंभ हो गया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजरों की तैनाती भी की गई है व उनकी निगरानी में डीएपी का वितरण प्रारंभ हुआ। हालांकि किसान मांग अधिक डीएपी की कर रहें है परन्तु उन्हें उपलब्धता के आधार पर डीएपी दी जा रही है। मंडी में तीन समितियों सहित ग्रामीण इलाकों में भी डीएपी पहुंची है व सभी जगह लंबी लाइनें लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की निगरानी व कृषि विभाग के कर्मचारियों के निरक्षण में डीएपी का हो रहा है वितरण।