






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2021। कोरोना ने बीकानेर के ग्रामीण इलाके में दस्तक दे दी है। आज नोखा में एक संक्रमित सामने आया है और बीकानेर में 3 नए संक्रमित सामने आए है। कोरोना के प्रति लापरवाही नहीं बरतने व मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील मुख्यमंत्री सहित चिकित्सा विभाग लगातार कर रहा है। ग्रामीण अंचल में कोरोना का बढ़ना चिंता के हालात पैदा कर सकता है। जिले में संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई है और बीकानेर शहर के करमीसर, नोखा के वार्ड नं 3, कैलाश पुरी, हैड पोस्ट ऑफिस के पास संक्रमित मिले है। विभाग ने इन्हें क्वारेटाइन करने की कवायद प्रारंभ कर दी है।



