






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2021। हर क्षेत्र में बेटियों के आगे बढ़ते कदम परिवार के ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। शिक्षा ने बेटियों को असीम क्षमताऐं व संभावनाऐं दी है ये कहा आज प्रधान सावित्री देवी गोदारा की ओर से उनके पति व कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने। वे पंचायत समिति के सभागार में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा फील्ड लाइन वर्कर्स के लिए बुलाई गई एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला में बोल रहें थे। यहां सीबीईओ ईश्वर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया, बीसीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने उड़ान योजना के बारे में जानकारी दी, एएसआई ईश्वरसिंह ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा के बारे में कानून की जानकारी दी, पंचायत समिति से सुभाष पूनियां, अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर माया विश्नोई ने बाल विवाह, बालिका स्वास्थ्य, महामारी देखभाल की जानकारी फील्ड लाइन वर्कर्स को दी। बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर नीतू तिवारी ने महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी इस दौरान समस्त महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टाफ, साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का मंच संचालन राज सर ने किया।





