






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायत डेलवां के वार्ड 7 में वार्ड पंच का उपचुनाव 23 दिसंबर गुरूवार को संपन्न करवाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं में उपचुनाव की प्रक्रिया संपादित की जा रही है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत डेलवा के वार्ड संख्या 7 में पंच पद हेतु उपचुनाव करवाया जाना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। कल दिनांक 18 दिसंबर 2021 को ग्राम पंचायत डेलवा की वार्ड संख्या 7 हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। जिसकी लोक सूचना आज जारी कर दी गई है। दिनांक 19 दिसंबर रविवार को नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया की जानी है। यदि आवश्यक हुआ तो दिनांक 23 दिसंबर गुरुवार को प्रातः 8:00 से सांय 5:00 बजे तक मतदान करवाया जाना निश्चित किया गया है तथा उसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना का कार्य किया जाएगा।



