May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। जिला स्तर पर दो वर्षों से लगातार मलखंभ विजेता रही दयानंद विद्या निकेतन उमावि की छात्राओं ने बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भरतपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी विद्यालय की छात्र टीम ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। दोनों टीमें सोमवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंची तो विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय में नरेला गुरूकुल, दिल्ली के सोमवीर शास्त्री ने खिलाड़ियों को फुलमालाएं पहनाई व मलखंभ में राष्ट्रीय खेल तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी। नरेला गुरूकुल की आचार्य श्वेता ने बालिकाओं को बधाई देते हुए निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में दीपमाला डागा ने छात्राओं को फुलमालाए पहनाई। इस दौरान कार्यक्रम में सुमन, मंजू, सुनीता, सुनीता बेनीवाल, संपत कंवर, जेपीएस स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला, आर्यस्थली विद्यापीठ बेनीसर के संचालक अमित आर्य, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, विजेंद्र कस्वां, जेठमल चुरा, सुमित, अनिल आर्य, सुभाष कड़वासरा, प्रभुसिंह राजपुरोहित, विजय सिद्ध, मोहन सहित अनेक नागरिक मौजूद थे। सभी अतिथियों का विद्यालय संचालक सुभाष शास्त्री ने आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं की टीम ने राज्य स्तर पर हासिल किया रजत पदक, किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र वर्ग ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।