May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव धोलिया में एक विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे पर मिला है। प्राप्त प्रथम जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर चोटों के निशान है और उनसे खून बह रहा है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं बीकानेर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है और टीम रवाना हो चुकी है। गांव में ही रहने वाले राजूराम पुत्र सोहनराम नायक की पत्नी का शव घर में ही कमरे में मिला है और पीहर पक्ष द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर के लिए जुड़ रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ….