May 21, 2026
news2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़कें जानलेवा बन गई है नेशनल हाईवे पर गांव कितासर के पास हुई दुर्घटना के घायलों को चिकित्सालय में उपचार मिला ही नहीं था की एक ओर दुर्घटना बीदासर रोड पर गांव धर्मास के पास हो गई है। धर्मास के पास एक ट्रेक्टर एवं बोलेरो कैम्पर गाड़ी आमने सामने भिड़ गए। दुर्घटना में ट्रेक्टर सवार घायल हो गया, जिसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया। घायल की पहचान धर्मास निवासी नानूराम के रूप में हुई है एवं स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर धर्मास गांव में अंदर जाने के लिए मुड़ रहा था तभी बीदासर की ओर से आ रही बोलेरो उससे टकरा गई। घायल को गांव के निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्साल लाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। गनीमत रही कि नानूराम को गंभीर चोटें नहीं आई वरना चिकित्सालय में पहले से आए सात घायलों के उपचार के दौरान बाहर इंतजार करने की स्थिति उनके लिए खतरनाक साबीत हो जाती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना ट्रेक्टर टुट कर दो हिस्सों में बंटा, बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मास के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो कैम्पर।