May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। क्षेत्र के युवा शिक्षा ही नहीं विभिन्न खेल क्षेत्रों में अपनी मेहनत का लोहा मनवा रहें है। खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। ओपन राष्ट्रीय जूडो मूक बधिर प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन यूपी के कानपूर में हुआ। ऑल इंडिया स्पोर्टस कॉउसिल ऑफ द डीफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर स्पोर्टस चेम्पियनशिप में गांव रिड़ी के युवक विष्णु पुत्र इंद्रचंद तावणियां ने कांस्य पदक हासिल किया है। विष्णु ने क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए मूक बधिर बच्चों के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की है। परिजनों व जानकारों ने विष्णु को बधाई देते हुए गर्व जताया है। विष्णु वर्तमान में जयपुर में अपनी कॉलेज की शिक्षा पूरी कर रहें है व शिक्षण व सह शैक्षणिक क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहें है। देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन जने हुए चोटिल।