






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। देर रात 12 बजे से पहले घुमचक्कर पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई वहीं नवलगढ़ निवासी कार सवार मामूली चोटिल हुए। घटना के बाद आस पास मौजूद लोग एकत्र हो गए ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल भगवानाराम मौके पर पहुंचे। भगवानाराम ने बताया कि कार सवार नवलगढ़ निवासी थे व देशनोक जा रहें थे। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस दल ने कार व सवारों को संभाला परंतु दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।



