May 20, 2026
IMG-20210103-WA0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में राशन गबन के आरोपी डीलर को उपनिरीक्षक बलबीर मील ने गिरफ्तार कर लिया है। मील ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएसओ ऑफिस के खाद्य निरीक्षक संदीप झाकल ने 16 अप्रैल 2021 को कालूबास निवासी राशन डीलर ओमप्रकाश पुरोहित पर राशन की चीनी, गेंहू, केरोसिन गबन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में पुलिस से सहकारी समिति रिकॉर्ड की जांच करते हुए कार्रवाई की तथा अनियमितता के आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।