May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 5 के नागरिकों ने जलदाय विभाग का आभार जताया। वार्ड में पांच वर्षों से गंदे पेयजल की घरों में सप्लाई की समस्या थी जिसे बुधवार को जेईएन प्रीतम सिंह ने लगातार प्रयास के बाद दुरस्त करवा दिया। सिंह ने बताया कि सीवर लाइन की पाइप फूटने से पेयजल विभाग की लाइन में लीकेज आ गया था जिससे पेयजल गंदा आ रहा था। लंबी दूरी तक सड़क तोड़ने के बाद लीकेज का बमुश्किल पता लगा और उसे ठीक कर दिया गया है। वार्ड पार्षद पति मनोज पारख व नागरिकों ने विभाग द्वारा वार्ड की पुरानी समस्या का समाधान कर राहत देने के लिए आभार प्रकट किया।