May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार सहित भाजपा कार्यकर्ता हाथ में पुष्प लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे और यहां मौका था कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा का। सारस्वत ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंडितजी समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत व सशक्त भारत बनाना चाहते थे। सारस्वत ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो विश्व में भारत की साख पुर्नजीवित करेगी। कार्यक्रम में सभी ने पंडितजी को पुष्पाजंलि अर्पित की व उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। यहां भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, बीकानेर जिला देहात कोषाध्यक्ष रमेश बिहानी, नवनियुक्त पार्षद विक्रम सिंह राजपूत, पूर्व देहात जिला मंत्री तोलाराम मारू, शहर भाजपा महामंत्री महेश राजोतिया, श्यामसुंदर पारीक, रामेश्वर चोटिया सहित अनेक कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।