






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। गांव लाखनसर निवासी एक विधवा ने तारानगर के गांव भलाऊताल निवासी जेठों देवरों सहित 9 जनो के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी बिमला देवी पत्नी दिवंगत गंगाराम सांसी अपने पीहर लाखनसर रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसका जेठ रामेश्वर व श्यामलाल पुत्र श्योकरन, देवर छत्तीस कुमार, देवरानी रूपादेवी, जेठ का लड़का बीरबलराम, गगन, बलदेव, गणेशाराम, अशोक पुत्र गंगाराम सांसी के खिलाफ आरोप लगाए है। उसने बताया कि 2010 में उसका विवाह हुआ व विवाह के समय से ही आरोपी उसे व उसके पति को तंग परेशान करते थे। उसके पुत्र के साथ क्रूरता करते। वह 18 जनवरी 2024 को पीहर आयी और 24 जनवरी को उसके पति की मौत का समाचार आया। 28 जनवरी को वह ससुराल में बने अपने घर गयी तो उसके गहने सहित सभी सामान गायब मिला। तब वह भाइयों के साथ पीहर आ गयी। आरोपी अब भी उसे फोन पर जलील करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को दे दी गयी है।



