May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति के लिए पेट में उठा दर्द जानलेवा साबीत हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सांडवा थानाक्षेत्र के गांव सोनियासर सुखरामबास का निवासी 45 वर्षीय नानूराम लखारा जलदाय विभाग में कार्यरत था। उसकी नियुक्ति इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा स्थित पम्प हाउस कार्यालय में थी एवं गुरूवार को उसके पेट में अचानक से दर्द उठा। परिजन श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए एवं यहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर में शुक्रवार को दौराने इलाज उसकी मृत्यू हो गई। इस संबध में मृतक के पुत्र पवन कुमार ने मर्ग दर्ज करवाई है।