






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2023। शुक्रवार रात हाइवे पर हुए हादसे में घायल युवक की मौत हो गयी है। युवक 35 वर्षीय सहीराम पुत्र रामेश्वरलाल गोदारा श्रीडूंगरगढ़ से बेनीसर लौटते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद अनेक परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए व रात को मृतक के घर जानकारी नहीं दी गई। मृतक सरपंच परिवार से था और आज गांव बेनीसर में मातम पसर गया है।
5 मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत रामेश्वरलाल गोदारा के पुत्र 35 वर्षीय सहीराम काल का ग्रास बन गया है। मृतक पांच मासूम बेटियों का पिता था। पूरे क्षेत्र में काल के क्रूर प्रहार की चर्चा हो रही है वहीं पांचों बालिकाओं के लिए भी नागरिकों की संवेदनाएं उमड़ रही है। सरपंच परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहें है।




