May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। आजादी के अमृत महोत्सव को श्रीडूंगरगढ़ में यादगार रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के मध्य मुख्य बाजार में पुरानी प्याऊ के पास कल 15 अगस्त मंगलवार रात 8 बजे भव्य समारोह “नमन मातृभूमि” का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अनेक बड़े नामों के साथ स्थानीय कलाकार देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियां देंगे। क्षेत्र में अनेक प्रकार के सेवा कार्यों में अग्रणी आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ देशभक्ति के भावों में ओतप्रोत होकर नागरिक उत्साह व उल्लास के साथ मनाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में समाजसेवी बृजलाल तावणियां, रणजीत पारीक, दानाराम सेरडिया, दीपक पांडिया, ओमप्रकाश गांधी, अशोक प्रजापत, रामकुमार स्वामी सहित समिति सदस्य जुटें है। डागा ने बताया कि झुझुनूं से कवि राजवीर राज, जयगांव से इंद्रचंद माहेश्वरी, देशभक्ति गीत कलाकार संदीप मालिया, हास्य कलाकार गौतम पारीक {गोटी,गोगासर}, मुकेश आचार्य सहित स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल, नारायण कलानी, वाद्यंत्र पर मोहम्मद शकिल सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजकों द्वारा पूरे मंच पर फुल फॉरके डिजिटल एलडी, हाइबेस साउंड की व्यवस्थाओं के साथ तिरंगे के रंगो से मंच व पांडाल सजाया जाएगा।