May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ सहित सभी विधानसभाओं में पार्टी द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की जाएगी, जिनके साथ कंधे से कंधा मिला कर पार्टी को जितवाना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य है। इस लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चाहीए कि आपसी भेद भूल कर पार्टी द्वारा जिसके नाम पर मुहर लगाती है उसे एकजुट होकर विजयी बनाए। यह आह्वान सोमवार को कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित भाजपा की बूथ विजय संकल्प बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने किया। सारस्वत ने केवल इस बार भाजपा नहीं बल्कि हर बार भाजपा के मिशन पर कार्य करने की बात कही एवं पार्टी लाईन में हर कार्यकर्ता के नेता होने एवं हर नेता का कार्यकर्ता होने की बात कही। सारस्वत ने बूथ संरचना पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट में प्रत्येक पन्ने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को पन्ने की जिम्मेदारी देना एवं उस पन्ने में शामिल 30 मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। सारस्वत ने देश के गृहमंत्री के भी अपने मतदाता क्षेत्र में पन्ना प्रमुख बन कर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने से प्रेरणा लेने को कहा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बूथ विजय संकल्प को भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में नींव का पहला कदम बताया। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ विधायक महिया एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा पर निशाना साधते हुए दोनो के बीच एक दूसरे से बढ़ कर जनता को लूटने की होड़ मची होने की बात कही। वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनने को महत्व देने को कहा। गोदारा ने कार्यकर्ताओं के मन को टटोल कर प्रत्याशी बनाने एवं उसके बाद पार्टी सिंबल को जिताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की बताई। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कांग्रेस सरकार की विफलताएं गिनवाई व जिला कोषाध्यक्ष कुंभाराम सिद्ध ने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी का सिपाही बताया। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का केन्द्र बताया एवं आगामी चुनाव में प्रदेश को भ्रष्टाचारियों के चंगुल से निकालने के लिए पार्टी को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी ने किया एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए 2023 में हर हाल में भाजपा के जीतने की बात कही। बैठक को धूडाराम डेलू, हेमनाथ जाखड़, सुभाष कमलिया आदि ने संबोधित किया एवं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, विनोद गिरी गुंसाई, लकेश चौधरी, बजंरगलाल सारस्वा, मंडल अध्यक्ष महावीर अडावलिया, महेन्द्रसिंह लखासर, महामंत्री महेश राजोतिया, श्यामसुंदर सारस्वा हेमासर, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल छापोला, उत्तमनाथ सिद्ध, मोहन स्वामी, चंद्रप्रकाश बारूपाल, भवानी तावणियां, महेन्द्र राजपूत, मूलाराम सिद्ध, प्रदीप जोशी, मांगीलालसिंह राजपुरोहित, श्रवण नाई, थानमल भाटी, रामूनाथ जाखड़, फूसाराम पारीक, आईदान पारीक, रणजीत पारीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, चारों मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद विश्वकर्मा मंदिर से गांधी पार्क तक तिरंगा यात्रा भी उत्साह के साथ निकाली गई।