






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2024। गांव लखासर के दिवंगत भाजपा नेता धन्नेसिंह तंवर की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। तंवर की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा राउमावि लखासर में वाटर कूलर लगवाया गया। इस जलसेवा का समर्पण श्यामगिरी महाराज के सान्निध्य में किया गया। कूलर का समर्पण दिवंगत धन्नेसिंह की पत्नी समंद कंवर व विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने किया। श्यामगिरी महाराज ने धर्म का मूल सेवा को बताया और परहित में किए कार्य से लोक परलोक सम्मान मिलने की बात कही। इस दौरान सभी वक्ताओं ने समाज में सेवा का महत्व बताते हुए तंवर परिवार के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथ सिंह तंवर झंझेऊ ने की वहीं कार्यक्रम में रामेश्वरलाल पारीक, शिव स्वामी, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, गिरधारीलाल गोदारा, सूरजमल सिंह नीमराना, मांगीलाल गोदारा, राजीव श्रीवास्तव, जगदीश पारीक, हेमनाथ जाखड़, मोहन नाथ, उत्तमनाथ, भागुनाथ, जेठूनाथ, लालसिंह, मोहनलाल कुलड़िया, कालूसिंह शेखावत, मनोज बोहरा, जितेंद्र सिंह, प्रतापसिंह तंवर, पृथ्वीसिंह, मोहनसिंह, उपसरपंच सज्जनसिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। तंवर परिवार के भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह तंवर ने सभी का आभार जताया। अगरसिंह पड़िहार ने कार्यक्रम का संचालन किया।






