






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2023। दो युवकों ने रास्ते चलती विवाहिता से बदतमीजी की और उसके पति ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव धनेरू निवासी पूनम पत्नी मदनलाल नायक ने इसी गांव के हीराराम मेघवाल व ओमप्रकाश मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को शाम 8 बजे वह अपने घर से डेयरी पर दूध लेने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने गंदी फब्तियां कसने लगे। वह घर लौट आई और अपने पति को बताया तो पति उसे साथ लेकर गया। दोनों आरोपी पीड़िता के पति के साथ मारपीट करने लगे और पत्थर उठाकर मारा जिससे उसकी नाक से खून बहने लगा। दोनों ने विवाहिता से बदतमीजी की और शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गए। पीड़िता ने बताया कि पति को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी गई है।



