May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। लोक समता समिति के बैनर तले अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ ने जिला श्रमकल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ तहसील में जलदाय विभाग के सभी पंप चालकों को न्यूनतम मजदूरी दिलवाने की मांग की है। राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में कुंआ चलाने वाले, पंप चालक करने वाले ठेकाकर्मियों से 6 से 10 घंटे काम करवाया जाता है। ऐसे में इन्हें 100 रूपए प्रतिदिन या इससे भी कम मजदूरी दी जा रही है। राठौड़ ने कहा कि ठेकेदार श्रमिकों का शोषण करते है और उनके नाम से अधिक मजूदरी उठा कर इन्हें बहुत कम भुगतान दे रहें है। राठौड़ ने कहा कि इन श्रमिकों को कम से कम न्यूनतम तनख्वाह मिलनी चाहिए।