May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। क्षेत्र के युवा नेता व कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर गांव ठुकरियासर में पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। बाना ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहें ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। गांव में बंद ट्यूबवेल को शीघ्र शुरू करने की मांग करते हुए बाना ने बताया कि ठुकरियासर में करीब एक माह से ट्यूबवेल बंद है जिससे ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लगातार ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग करने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया है। गर्मी के सीजन को देखते हुए शीघ्र ही बंद ट्यूबवेल शुरू करवाकर ग्रामीणों को राहत दी जाए।