May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2024। गौशालाओं के नाम पर प्रदेश की जनता से विभिन्न मदों में 20 प्रतिशत राशि ली जा रही है। इस राशि में मात्र 10 प्रतिशत राशि गौशालाओं पर खर्च कर शेष राशि अन्य कार्यों में उपयोग की जा रही है। ये पूरी राशि गौशालाओं के लिए उपयोग की जाए। ये बात गौग्राम संवा संघ राजस्थान के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपते हुए संघ सदस्यों ने कही। संघ सदस्यों ने बताया कि अगर ये राशि पूर्ण रूप से मिलने से गौशाला विकास योजना, ग्राम पंचायत गौशाला पशु शाला योजना, पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला योजना, गौशाला के लिए औषधि, पशुपालकों के लिए कामधेनु डेयरी योजना आदि योजनाओं में धन की कमी नहीं रहेगी और गौशालाओं के सभी कार्य पूर्ण हो सकेंगे। संघ सदस्यों ने बताया कि शीघ्र ही राशि पूर्ण रूप से गौवंश के लिए नहीं दी गई तो संगठन संघर्ष का मार्ग अपनाएगा। इस दौरान संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मालाराम, शेराराम, सीताराम पारीक सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।