May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2022। गाय भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक और धार्मिक नींव है। लेकिन समय के साथ गौ सम्मान, गौसंवर्धन व गौ सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में समाज के हाशिये पर जा रही गौ माता को राजकीय संरक्षण मिलना आवश्यक है और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना आवश्यक है। यही मांग लेकर फलौदी से दिल्ली जा रहे पद यात्रियों का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। कस्बे में बालाजी कृषि स्टोर पर किए गए इस अभिनंदन में भंवरलाल दुगड़, गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज डागा, नारायण सारस्वत, विनोद तोलम्बिया, आनंद जोशी, रजत आसोपा, भरत सुथार, हनुमान सुथार, सीताराम जोशी, राजू बाहेती, मदन सोनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। पैदल यात्री भीख सिंह राजपूत, एडवोकेट महेश कुमार सैनी, दिनेश सुथार, रघुनाथ सेन आदि ने 1 नवम्बर से यात्रा शुरू होने और आगामी 23 नवम्बर को दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। पदयात्रियों ने बताया कि 24 नवम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पहली बार गौमाता के लिए जागरण आयोजित किया जाएगा और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सबन्ध में ज्ञापन दिया जाएगा। यात्रा का मंगलवार का विश्राम श्रीडूंगरगढ़ के विश्वकर्मा मंदिर में रखा गया है और पदयात्री बुधवार सुबह आगे के लिए रवाना होंगे।