






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2022। दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं रियायती दरों पर जांच का सेवा शिविर आज कस्बे के धन्वंतरी चिकित्सालय में आयोजित हुआ। चिकित्सालय निदेशक मांगीलाल सारण बिग्गाबास रामसरा ने बताया कि शिविर के दौरान डाक्टर अदिति राय मित्तल एवं डा. विकास मित्तल ने 60 से अधिक रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान 30 सोनोग्राफी, 20 एक्सरे, 40 रक्तजांच आदि भी रियायती दरों पर की गई। विदित रहे कस्बे में धन्वंतरी चिकित्सालय क्षेत्रवासियों के लिए उन्नत चिकित्सा केन्द्र के रूप में सेवाएं दे रहा है एवं लगातार ऐसे सेवा शिविरों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को खासा लाभ मिल रहा है।





