May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। मूंगफली सहित फसलों के पकाव का समय है और बढ़ रही गर्मी ने फसलों में पानी की जरूरत को बढ़ा दिया है। ऐसे में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही बिजली कटौती से किसान बुरी तरह से परेशान होने के साथ ही नाराज भी हो रहें है। बुधवार को भी अनेक गांवो से किसानों ने बिजली पूरी देने की मांग पर आवाज बुलंद की और गुरूवार सुबह खबर क्षेत्र के गांव पूनरासर से आई है। यहां किसानों ने एकत्र होकर टेंट लगाकर गद्दे लगा लिए और जीएसएस के बाहर धरना देकर बैठ गए है। सरपंच प्रतिनिधि माननाथ ने कहा कि जब तक किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली नहीं दी जाएगी किसान धरने से नहीं उठेंगे। मौके पर किसान एकता के नारे लगाए गए और किसानों ने पूरे 6 घंटे बिजली पूरे वोल्टेज के साथ नहीं देने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान मौके पर उत्तम नाथ, मुन्नीनाथ, लालनाथ, रेवंतनाथ, हरिनाथ, रिडमल सिंवर, मांगीलाल सिंवर, किशननाथ, हड़मान गोदारा, देवनाथ, तिलोक नाथ, अशोक सुथार, रामप्रसाद सहित अनेक किसान व युवा मौजूद है।