August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। देर रात हाइवे पर झंझेऊ के निकट दो कारें आमने सामने टकरा गई जिसमें दो जनें चोटिल हुए। मौके पर लखासर पेट्रोलिंग टीम पहुंची और टीम के विशाल जोशी के निर्देशन में दोनों चोटिलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार झंझेऊ निवासी की थी व दूसरी बीकानेर की थी। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गनीमत रही कार सवार सभी सुरक्षित रहें। कार सवार बीकानेर व झंझेऊ लौट गए। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को पेट्रोलिंग टीम ने टोल क्रेन मंगवा कर साइड करवा हाइवे का रास्ता सुचारू करवाया। घटना की सूचना शेरूणा पुलिस को भी दी गई।