May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। शराब के लिए रूपए नहीं देने पर एक युवक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पीड़ित के नाक में चोट आई और उसने सेरूणा थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि धर्माराम पुत्र मांगीलाल नायक ने अपने ही गांव के गिरधारीराम पुत्र अर्जुनराम नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की दोपहर 3 बजे वह अपने खेत बापेऊ रोही जा रहा था। रास्ते में उसे आरोपी मिला और उससे शराब के लिए रूपए मांगे। मना करने पर आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया। परिवादी ने आरोपी के खिलाफ फिर कभी उस पर हमला करने का अंदेशा जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।