






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ में सिविल न्यायाधीश एंव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग का नया न्यायालय भवन खुलवाने व अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश के न्यायालय भवन व पीठासीन अधिकारी का आवास बनवाने की मांग को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। विधायक ने अनुशंसा करते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में सिविल प्रकरण 789 और 2914 फौजदारी प्रकरण लंबित है। जिससे लोगों को न्याय मिलने में बहुत देरी होती है। यहां अभिभाषक संघ श्रीडूंगरगढ़ लगातार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग खुलवाने के लिए प्रयासरत है। जनहित में न्याय व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रथम वर्ग का न्यायालय खोला जाना अतिआवश्यक हो गया है। विधायक ने नए भवन व पीठासीन अधिकारी के आवास के निर्माण की स्वीकृति भी शीघ्र ही दिए जाने की मांग की। सारस्वत ने इस संबंध में विधि व न्याय मंत्री जोगाराम पटेल को भी पत्र दिया है। बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत व शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में गत दिनों अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला था। विधायक से इस संबंध में सहमति देने व नया मुंसिफ कोर्ट खोले जाने की मांग की, व विधायक द्वारा आश्वासन दिए जाने पर उनका प्रजापत व दर्जी सहित संघ के एडवोकेट बाबूलाल सारस्वत, अनिल धायल, प्रवीण पालीवाल सहित अनेक वकीलों ने विधायक का आभार जताया। विदित रहें दोनों पदाधिकारी बार संघ के सदस्यों के साथ इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।



