






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2022। फोन पर एक व्यापारी को धमकाने और उससे एक लाख रुपए फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ऐसी सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत एक्टिव हुई और मास्टर मांइड आरोपी को धर दबोच लिया। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि गांव राजेडू निवासी गजानंद माहेश्वरी ने सेरूणा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी एसएचओ ढाका ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को दी जानकारी में बताया कि रविवार को गजानंद महेश्वरी के पास एक अज्ञात शख्स ने फोन किया। अज्ञात ने पहले तो उसे धमकाया और उसके बाद एक लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी तो तुरंत मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम साइबर सेल की मदद से बीकानेर में आरोपी को पकड़ा। आरोपी नोखा उपखंड के सुरूपुरा गांव निवासी युवक राहुल भांभू को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेसी करवा दिया गया है।





