May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में स्कूलों को क्रमोन्नत कर दिया परंतु शिक्षक लगाना भूल गई और नतीजा आए दिन गुस्साए ग्रामीण व विद्यार्थी स्कूलों पर ताले जड़ प्रदर्शन कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है। आज गांव इंदपालसर गुसाईंसर में विद्यार्थी गुस्से में है ग्रामीण उनके साथ विरोध प्रदर्शन में है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कई प्रयास के बावजूद प्रधानाचार्य श्रीमती पलविंदर कौर ने बातचीत नहीं कि ओर ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षक है और शिक्षण व्यवस्था चरमरा गई है। विद्यार्थी शिक्षकों की मांग को लेकर स्कूल बंद कर धरने पर बैठे है और स्कूल का चार जनों का स्टाफ स्कूल गेट के बाहर खड़ा है। ग्रामीण गोपालराम भादू, मूलाराम मेघवाल, छैलूसिंह, ओमप्रकाश नायक, भंवरलाल नाई, गोपाल सिंह, लक्ष्मण सुथार, मनोहर भादू, कालूराम भादू, तिलोकाराम भादू सहित अनेक युवक मौके पर मौजूद है व स्कूल में शिक्षकों की व शिक्षण व्यवस्था सुचारू करने की मांग कर रहें है। बता देवें गत सप्ताह से ये आज तीसरे स्कूल में तालाबंदी की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के गेट पर लगाया ताला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीण कर रहें है प्रदर्शन, विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप।