May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। सर्दी के कहर ने क्षेत्र के नागरिकों को कंपकंपा रखा है। रात 11 बजे बाद भारी कोहरा छा गया और मध्यरात्रि के बाद तो सड़कों पर दृश्यता 10 से 20 मीटर भी नहीं रही। बुजुर्ग ग्रामीण दिनभर अलाव तपते है और सर्दी के कम होने की चर्चा करते है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर सहित कई जिलों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 8 बजे बाद कोहरा छंटने लगा व आसमान में बादल छाए है। यहां बादलों के कारण आज तापमान 8 डिग्री है जिससे खासी ठंड का अहसास बना हुआ है। बता देवें जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बिगड़ा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसान भी मावठ का इंतजार कर रहें है और सीजन की पहली मावठ जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में देर रात शुरू हो गई है। चित्तौड़गढ़, बांरा और धौलपुर में 1 से लेकर 6 एमएम तक बारिश हुई है। विभाग ने आज टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर रात को ही छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में अलाव तपते ग्रामीण, चर्चा सर्दी की।