






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। गुरूवार सुबह फिर श्रीडूंगरगढ़ शहर में बिजली आपूर्ति बाधित है। बीदासर रोड के 132 जीएसएस में आज सुबह ब्रेकर इंस्टॉल किया जाएगा। जिसके चलते 33 केवी श्रीडूंगरगढ़ की आपूर्ति बंद है। इससे वीआईपी फीडर, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, सेसोमू फीडर बिग्गा फीडर की आपूर्ति सुबह 7.30 बजे से 2 घण्टे कटौती किए जाने की बात सामने आई है। सुबह सुबह कटौती होने पर जब लोगों ने 33 केवी पर फोन कर सूचना लेनी चाही तो जानकारी मिली के यहां किसी को कटौती की कोई पूर्व सूचना प्रसारण के कर्मचारियों को नहीं है। वहीं 132 से जानकारी मिली के अनुसार ब्रेकर इंस्टॉल किया जा रहा है जिसमें 2 घण्टे का समय लग सकता है। बता देवें बिना पूर्व सूचना के आए दिन हो रही कटौती से जन जीवन परेशान है। हजारों उपभोक्ता हैरान हो रहें है। निगम के वितरण विभाग व प्रसारण विभाग में भी आपसी समन्वय की कमी नजर आ रही है व कटौती की सूचना विभागीय अधिकारियों को भी नहीं। नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विभाग को मनमर्जी का विभाग बताते हुए आम आदमी की सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए है।




