May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। भादवा माह में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सैंकड़ो श्रद्धालु पदयात्रा पूरी कर रामदेवरा पहुंचते है और बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगते है। श्रीडूंगरगढ़ से कालू बास रामदेवजी मंदिर से 24 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे द्वाराधीश पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ के युवाओं ने मंगलवार को बैठक का आयोजन कर संघ की व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों का बंटवारा किया। सभी युवाओं ने जोश व उत्साह के साथ हो जाओ तैयार जातरू हो जाओ तैयार का घोष करते हुए बाबा के भजन गाए। कोई नागरिक संघ में शामिल हो कर यात्रा पर जाना चाहे तो वह 9529097200 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने प्रचार के लिए गाड़ियों पर बेनर लगाना प्रारंभ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा की रूपरेखा तय कर युवाओं ने जोश के साथ लगाए जयकारे।