






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2025। एक दंपती व उनके बेटे के खिलाफ धोखे से जमीन हड़प लेने का आरोप लगाते हुए एक परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव उदरासर निवासी मुकनाराम पुत्र मानाराम मेघवाल ने सेठाराम पुत्र चेतनराम मेघवाल, सेठाराम की पत्नी जोनादेवी, उसका बेटा प्रवीण कुमार निवासी मानकसर, सूरतगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पढ़े लिखे व चतुर चालाक लोग है। इन्होंने उसके अनपढ़ होने का नाजायज फायदा उठाया और उसकी भूमि हड़प कर ली। आरोपियों ने भूमि के दस्तावेज तैयार कर उस पर परिवादी की पत्नी राजेश्वरी का फर्जी अंगूठा लगाकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल के सुपुर्द कर दी है।



