






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2021। आज कार्तिक पूर्णिमा को कस्बे सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में देव दिवाली मनाई गई व घरों में दीप जला कर सुख समृद्धि की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीपदान किया व पीपल के वृक्ष, तुलसी के पौधे व गौशाला में भी दीपदान किया। दिन भर मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन हुए। राम मंदिर में पंडित रविशंकर आसोपा व भक्त मंडली ने 1100 दीपक जलाएं। आड़सर बास में गोपाल गौशाला में महिला सत्संग मंडली और सीताराम श्याम सुंदर करनानी परिवार द्वारा देव दीपावली मनाई गई। यहां रंगोली सजा कर 1100 सौ दीपक जलाए गए। गांव बिग्गा में बिग्गा जी भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीपदान किया व मन्दिर को दीपों से सजाया।

















