May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो भागवत कथा चल रही है एवं दोनो ही कथाओं में बड़ी संख्या में श्रृद्धालू शामिल हो रहे है। पढ़ें दोनो आयोजनों की खबर एवं देखें विभिन्न फोटो।

हवन में आहूतियां, मूर्तियों का अधिवास व कथा में प्रवचन जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बाबा सेवानाथजी की बगीची में जगदीश प्रसाद गुरावा परिवार द्वारा नवनिर्मित आर्शीवाद बालाजी महाराज के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है। समारोह के दूसरे दिन 9 कुंडिय हवन में आहुतियां मंत्रोच्चारण के साथ जारी रही। वहीं मूर्तियों का अधिवास भी जारी रहा व विशेष पूजन किया गया। वहीं इस मौके पर आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक संतोष सागर महाराज ने विभिन्न प्रसंग उल्लेखित करते हुए सत्संग एवं ईश्वर भक्ति को दैनिक जीवन में शामिल करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में आयोजित कथा सुनने पहुंची महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हवन में जारी है आहूतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा व्यास की आरती करते यजमान।

नागौर गौशाला की सहायतार्थ भागवत हुई कलाश यात्रा के साथ शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागौर में स्थित विश्व स्तरीय गौशाला में सेवा ले रहे जीवों की सहायतार्थ क्षेत्र के गांव कित्तासर बिदावतान में मंगलवार से नौ दिवसीय विशेष आयोजन शुरू हुए। गांव में पंचायत भवन के पास आयोजित हो रहे इस आयोजन की शुरूआत मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुई। गांव के ठाकुरजी मंदिर  से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए कथास्थल तक पहुंची एवं इस दौरान डीजे पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालू जम कर नाचे। भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक महशे भाई शास्त्री ने भागवत का महात्मय बताया। आयोजन के तहत नानी बाई का मायरा वाचन भी मायरा वाचिका प्रीति किशोरी द्वारा किया जाएगा व इस दौरान कुशालगिरी महाराज के प्रवचन भी होगें व समापन 17 अप्रैल को हवन के साथ होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कित्तासर में शुरू हुई भागवत कथा से पहले निकाला गया जूलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रृद्धालू।