






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। गणगौर पर्व का उल्लास क्षेत्र में अपने चरम पर है एवं घर घर गणगौर को विदाई देने की तैयारियां चल रही है। गणगौर पूजने वाली युवतियों द्वारा गणगौर की मेहंदी के कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित किए गए एवं उत्सव मनाया गया। वहीं दूसरी और गणगौर मेला समिति द्वारा भी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला समिति व्यवस्थापक देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि मेले के प्रथम दिन 11 अप्रेल को हनुमान क्लब से नेहरू पार्क तक निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए साडियों का वितरण मंगलवार को किया गया। साडी वितरण में समिति के कार्यकर्ता मनोज गुंसाई, केएल जैन, रूपचंद सोनी, सत्यनारायण स्वामी, विजयराज सेवग आदि सक्रिय रहे। वहीं पांरम्परिक गणगौर की सवारी निकालने के स्थान माताजी मंदिर मोड़ हाई स्कूल रोड़ पर भी गणगौर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पूजारी प्रवीण सेवग ने बताया कि इस मौके पर 11 अप्रैल को 18 वर्ष तक की कन्याओं का राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता एवं गणगौर सजाओ प्रतियोगिता होगी व 12 अप्रैल को गणगौर के फेरे होगें।







