May 21, 2026
10-octtttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव बीरमसर में शुक्रवार को संगीतमय भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा से पूर्व सुबह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीण श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तिमय माहौल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक यात्रा पूर्ण की। श्रद्धालुओं ने राम व कृष्ण भजनों के साथ खूब जयकारे लगाए। कथावाचक बीकानेर के निर्मल महाराज ने कथा के पहले दिन कथा का माहात्म्य बताते हुए कहा कि भक्त की भावना भगवान से मिलने की हो तो किसी ना किसी रूप में नारायण जरूर मिलते है। कथा 26 जनवरी से 1 फरवरी तक दोपहर 11.45 से 4.15 तक आयोजित होगी व कथा में आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु भाग लेने पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने कथा प्रारंभ होने पर खूब जयकारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने कलश लेकर यात्रा में भाग लिया।