May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। सनातन श्मशाम भूमि में गौसेवार्थ आयोजित महाशिवपुराण में कथा के आज पांचवे दिन श्रद्धालु उमड़ आए। कथा वाचक संतोष सागर जी महाराज ने तारकेश्वर की कथा विस्तार से सुनाते हुए शिव पुत्र कार्तिकेय द्वारा उसके संहार की सुनाई। उन्होंने जीवन में बदला लेने की सोचने वाले को असुर व जीवन को बदलने की सोच रखने वाले को देव बताया। महाराज ने माता सती के शरीर त्याग की कथा बताई जिससे विभिन्न स्थानों पर 51 शक्तिपीठ बनने की बात कही। रावण का प्रसंग भी बताया, देवताओं द्वारा महादेव की स्तुति दी, कामदेव संहार, गणेश प्राकट्य, पार्वती क्रोध की कथा सुनाई। उत्सव मनाया गया व पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया। महाराज ने मृत्यु को अंतिम सत्य बताते हुए मृत्यु के भय व दुख से छूटने के लिए भजन करने, नाम जपने की प्रेरणा की। कथा के बीच में संगीतमय भगवान शिव के भजन व संकीर्तन में श्रद्धालु झूम उठे। महाराज ने अनेक प्रसंग बताते हुए सदगृहस्थी के गुणों का वर्णन किया। सोमवार की कथा के मुख्य यजमान सुभाष प्रजापत रहें। गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा आयोजित कथा में सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सेवाएं दी। समिति सदस्यों ने बताया कि कथा में जो भी सेवा सहयोग प्राप्त होता है वह गौशाला में गौसेवा हितार्थ प्रयुक्त किया जाता है। समिति सदस्यों ने क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने व गौसेवा में अपना योगदान देने की अपील भी की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाशिवपुराण कथा श्रवण के लिए पहुंचे, मनाया गणेशोत्सव।

भागवत कथा में हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की प्रताप बस्ती के श्रीराम नगर में श्री संत आश्रम के प्रवेशोत्सव के मौके पर आयोजित भागवत कथा के पांचवे दिन, सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। रामस्नेही संत मोहनरामजी महाराज ने कथा के दौरान द्वापर युग के अनेक प्रसंगों का सविस्तार वर्णन किया। उन्होंने राजा उग्रसेन, कंस और वासुदेव के चरित्रों के माध्यम से भक्तों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही, उन्होंने नंद बाबा और यशोदा माता के आनंद एवं श्रीकृष्ण जन्म की अलौकिक लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में कान्हा को मिश्री भाखन का भोग लगाया गया। कथा पंडाल में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। कथा में आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, शामिल हुए श्रद्धालु।

श्याम मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ किया सत्संग। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली द्वारा आड़सर बास में श्याम मंदिर प्रांगण में एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बाबा श्याम के भजन गाए और खूब जयकारे लगाए। यहां भजन गायिका नेहा सारस्वत ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम मंदिर में नेहा सारस्वत ने दी भजनों की प्रस्तुतियां।