






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। रविवार सुबह क्षेत्र में गोगा नवमी मनाई गई। घरों में खीर जलेबी बनाई गई व नारियल पताशे के साथा गोगा नवमी का पूजन किया गया। मिट्टी के गोगाजी पर राखियां चढ़ाई गई व घर में खुशहाली की प्रार्थना की गई। वहीं वार्ड 33 में बीती रात गोगा थान पर गोगाजी महाराज के जागरण का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल हुए। पार्षद भरत सुथार ने बताया कि जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां जय जय नकतेश पार्टी मोकलसर द्वारा दी गई। यहां पुजारी सहित वार्ड के नागरिकों ने भी भजन गाए व श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ गोगाजी महाराज की ज्योत आरती की गई। श्रद्धालु सुबह तक जागरण में बैठे रहें व भजनामृत का आनंद लिया।






