May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 16.43.01

1- बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार का केन्द्र बना भारती निकेतन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शनिवार को क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय भारती निकेतन स्कूल में भव्य उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म दशावतारों की जानकारी देते हुए अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप धरे एवं नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन किया। आयोजन प्रभारी पूजा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विजेता रहे बच्चों को सत्यनारायण स्वामी, सीमा भोजक ने पुरस्कृत किया एवं आयोजन में कक्षा तीन से सातवीं की प्रभारी शिक्षिकाओं की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन द्वारा प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों को शानदार परिणामों से हर घर मैरीट कर सपना पुरा किया गया है एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, एनसीसी, योग एवं खेलों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का सतत प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन स्कूल में बच्चों ने किए मनमोहक श्रृंगार, धरा राधा-कृष्ण का रूप।

2- बॉम्बे कॉलोनी में सामूहिकता की मिसाल बना जन्माष्टमी महोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। शनिवार रात्रि को नेशनल हाईवे स्थित बॉम्बे कॉलोनी में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिकता के साथ मनाया गया। कॉलोनी के पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों ने भागीदारी निभाई एवं  कार्यक्रम में श्याम आराधना परिवार बीकानेर के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में भजनों के बीच बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया गय एवं बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में भव्य दरबार सजाया गया व अलौकिक श्रृंगार के सामने बाल कृष्ण-राधा प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं फूलों की होली का आयोजन भी किया गया। रात 12 बजे के साथ ही आतिशबाजी करते हुए नंदोत्सव मनाया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉम्बे कॉलोनी में बच्चों को पुरस्कृत करते मोहल्लेवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन का समापन हुआ आरती के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 वर्षीया राधिका नाई बनी अपने घर पर ही कृष्णा।