






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया की श्रीजसनाथ जी पीड़ा ग्रस्त गौशाला समिति में विशाल गौकृपा कथा का वाचन किया जा रहा है। साध्वी श्रद्धागोपाल दीदी द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का वाचन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हो रहा है। समिति ने विभिन्न गांवो से श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए क्षेत्र के पांच रूटों पर बसों का इंतजाम किया है। आज तीसरे दिन से कथा में क्षेत्र के सभी गांवो से बसें पहुंचेगी जिनमें श्रृद्धालु शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ ले सकेंगे। आयोजन समिति सदस्य ने बताया कि बस रूट नंबर 1 की बस धीरदेसर पुरोहितान से ठुकरियासर, तोलियासर, जेतासर, श्रीडूंगरगढ़, बाना, ऊपनी होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। वहीं बस रूट नंबर 2 की बस धनेरू से रवाना होकर बाडेला, बरजांगसर, केऊ, जाखासर के श्रद्धालुओं को लेकर पहुंचेगी। बस रूट नंबर 3 की बस लालमदेसर से रवाना होकर गांव बीदासरिया, लिखमीसर ऊतरादा, दिखनादा, राजेडू, बापेउ होते हुए कल्याणसर नया पहुंचेगी। रूट नंबर 4 की बस नौसरिया मिंगसरिया से रवाना होकर धर्मास, रीड़ी, बाना, ऊपनी होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। वहीं रूट नंबर 5 की बस बेलसर, सेरूणा, देजरासर, गोपालसर, सूडसर, दुलचासर, कोटासर, दुसरना, कल्याणसर पुराना, ऊपनी होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। श्रद्धालु अपने अपने गांव के स्टैंड से कल्याणसर नया में कथा स्थल तक पहुंच कर कथा श्रवण करेंगे व पुन: बस द्वारा उन्हें अपने गांव तक पहुंचाया जाएगा। कथा में शामिल होने के लिए अंचल के ग्रामीण 96649 04032 या 9923496229 पर संपर्क कर सकते है।



